Dosti (दोस्ती ) Part -3 : नई ज़िंदगी, नई ज़िम्मेदारियाँ
Welcome to my story blog! This is the beginning of an original Hindi love story , titled: Dosti (दोस्ती ) Told in weekly parts, this story explores quiet heartbreak, unspoken love & caring, and the kind of connection that lingers even after it’s gone . If you’ve ever loved deeply — or lost without closure — I hope this story finds you. You can read part 2 here : Part 2 This is Part Three . Thank you for reading, and feel free to share your thoughts in the comments. Dosti ( दोस्ती ) 📖 Chapter 3 : नई ज़िंदगी, नई ज़िम्मेदारियाँ कॉलेज का सफ़र यादों में बदल चुका था। वो दिन, जब हर सुबह साथ कॉलेज जाना, कैंटीन में घंटों बैठना, लाइब्रेरी की ख़ामोशियों में हँसी बाँटना और इम्तिहानों से पहले रात-रात भर पढ़ाई करना... अब सिर्फ़ खूबसूरत यादें बनकर रह गए थे। अब ज़िंदगी का एक नया अध्याय शुरू हो चुका था... ज़िम्मेदारियों का अध्याय। दोनों सहेलियों के सामने अब सपनों को हकीकत में बदलने की चुनौती थी। अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर Rekha ने जल्द ही एक प्रतिष्ठित कंपनी में नौकरी ह...